Breaking News

अर्जुन बरोदा में बन रहे फ्लाईओवर के सर्विस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे…..आए दिन लग रहा जाम, छोटे एवं भारी वाहन चालक हो रहे परेशान


शिप्रा (सुभाष सोलंकी)। शिप्रा से तीन किमी दूर नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम अर्जुन बरोदा में बन रहे फ्लाईओवर के सर्विस रोड पर बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। दिनभर जाम की स्थिति निर्मित होती है। घंटों तक वाहन रेंग कर गुजर रहे हैं। कई बार तो वाहन चालक गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं। मार्ग पूरी तरह उबड़-खाबड़ हो चुका है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर निर्माण कंपनी द्वारा ग्राम अर्जुन बरोदा में फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। भारी वाहनों के दबाव के चलते सर्विस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। सड़क भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। निर्माण कंपनी के ठेकेदार द्वारा गड्ढों को छुपाने के लिए मुरम डाल दी जाती है, बारिश होते ही कीचड़ मच जाता है। जिस कारण वाहन चालक परेशान होते हैं। आए दिन जाम भी लगता है। गड्ढों के कारण वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। शाम को तो स्थिति बदतर हो जाती है। जल्दी निकलने की होड़ में वाहन चालकों में विवाद की स्थिति भी बनती है।

दिनभर में 15 से 20 एंबुलेंस निकलती है

सूत्रों ने बताया कि इस मार्ग से दिनभर में 15 से 20 एंबुलेंस निकलती है। कई बार जाम में फंस जाती है। समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण मरीज को इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस ओर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। निर्माण कंपनी पर कार्रवाई करना चाहिए। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि दिनभर में कई बार इसी मार्ग से निकलना पड़ता है। सर्विस रोड पर गड्ढों के कारण आए दिन लंबा जाम लगता है। अगर जरूरी काम के लिए इंदौर जाना हो तो दिनभर खराब हो जाता है। आधा समय तो जाम में ही निकल जाता है।

इनका कहना है

ग्राम अर्जुन बरोदा में बन रहे फ्लाईओवर के सर्विस रोड पर गड्ढों के कारण वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। आए दिन लंबा जाम लगता है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।
माखन पटेल, जिला पंचायत सदस्य

About chhatrapati

Check Also

झमाझम बारिश में भी खुब छोड़े शब्दों के बाण,कार्यक्रम था आंचलिक पत्रकार संघ का समामम….

देवास । रिमझिम वर्षा के साथ शुरू हुए आंचलिक पत्रकार संघ के सम्मेलन ने रफ्ता …

error: Content is protected !!