
देवास एसपी संपत उपाध्याय के आदेश के बाद आबकारी अधिकारी राजनारायण सोनी व एडिशनल एसपी राजवीरसिंह भदोरिया की मौजूदगी में आबकारी विभाग व पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई शहर के प्रतापनगर में की गई जहां पर शासकीय जमीन पर बड़ी मात्रा में महुआ लहान जप्त कर मौके पर जेसीबी की मदद से चलित भट्टीयो को नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या पुलिस व आबकारी की टीम मौजूद रही।
Chhatrapati Times News Portal