Breaking News

कुं.अखिलेशसिंह तंवर पुनः करणी सेना परिवार देवास नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त,संगठन ने जताया पुनः विश्वास, किया नेतृत्व पर भरोसा

देवास । करणी सेना परिवार द्वारा एक अहम निर्णय लेते हुए कुं. अखिलेश सिंह तंवर को पुनः देवास नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर के निर्देशानुसार,जिलाध्यक्ष शिवपाल सिंह बीसाखेड़ी एवं नगर अध्यक्ष अजयसिंह परिहार की अनुशंसा पर की गई है। करणी सेना परिवार सदैव समाज के सभी वर्गों को संगठित कर,उनके अधिकारों की रक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु कटिबद्ध रहा है। संगठन के इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए यह पुनर्नियुक्ति की गई है। पदभार ग्रहण करने पर कुं.अखिलेशसिंह तंवर ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि”मैं संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभारी हूँ और पूर्ण निष्ठा,ईमानदारी व समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगा। संगठन के सिद्धांतों एवं आदर्शों को आगे बढ़ाने तथा समाजहित में हरसंभव प्रयास करूंगा।”
इस अवसर पर करणी सेना परिवार के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने कुं. अखिलेश सिंह तंवर को शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

About Rajesh Malviya

Reporter since last 25 years..

Check Also

अवैध मदिरा संग्रहण,परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग वृत्त बागली की लगातार कार्रवाई,

देवास । कलेक्टर देवास ऋतुराजसिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के …