
इंदौर । सामाजिक सद्भाव की प्रांतीय बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरचालक का सानिध्य मिला,इस अवसर पर बलाई समाज का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष के दायित्व होने के नाते समाज का प्रतिनिधित्व अखिल भारतीय बलाई समाज के दिलीपसिंह बामनिया ने किया । बैठक में मालवा प्रांत के 111 समाजों के 284 समाज प्रमुख उपस्थित रहें।
“समाज है,तो सद्भावना है” उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहनराव भागवत ने मालवा प्रांत की सामाजिक सद्भाव बैठक मेंरखे..!
बैठक में समाज प्रमुखों को संबोधित करते हुए श्री भागवत कहा कि अपने-अपने क्षेत्र मे स्थानीय स्तर पर सभी जाति-बिरादरी के साथ बैठकर अपनी बिरादरी के उत्थान करें हम हिंदू हैं,हर हिंदू का सुख-दु:ख हमारा सुख-दु:ख है ऐसा विचार हम सबको करना चाहिए। इस अवसर पर सरसंघचालक द्वारा मालवा प्रान्त के विभिन्न जिलों से आए समाज प्रमुखों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया..!
Chhatrapati Times News Portal