Breaking News

भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद (रावण) पंहुचे देवास, रोड़ शो के बाद खातेगांव में संविधान बचाओं एवं सत्ता परिवर्तन यात्रा की आमसभा को करेंगे संबोधित…



देवास। भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी की संविधान बचाओ,सत्तापरिवर्तन यात्रा 10 सितंबर को देवास पहुंची जिसमें भीम आर्मी संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चंद्रशेखर आजाद भी शामिल हुए। चंद्रशेखर आजाद यात्रा के दौरान रसलपुर बाईपास से रोड शो प्रारंभ कर एबी रोड़ से होते उज्जैन तिराहा स्थित डॉ.बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्टेशन रोड़ होते हुए नूतन नगर अंबेडकर पार्क में पार्टी एवं संगठन कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वहां से पुन: रोड़ शो के माध्यम से बस स्टेण्ड,भोपाल चौराहे से भोपाल बाईपास पर रोड़ शो का समापन होगा। इस दौरान शहर में बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल हुए। तत्पश्चात चंद्रशेखर आजाद काफिले के साथ खातेगांव पहुंचेंगे। जहां वे संविधान बचाओ एवं सत्ता परिवर्तन यात्रा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे ।

About Rajesh Malviya

Reporter since last 25 years..

Check Also

अवैध मदिरा संग्रहण,परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग वृत्त बागली की लगातार कार्रवाई,

देवास । कलेक्टर देवास ऋतुराजसिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के …