HomeUncategorizedअवैध गांजा बेचने वाला धराया,देवास एवं आसपास गांजा सप्लाय करता था, 850...

अवैध गांजा बेचने वाला धराया,देवास एवं आसपास गांजा सप्लाय करता था, 850 ग्राम गांजा बरामद

देवास । पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं अति पुलिस अधीक्षक मंजीतसिंह चावला के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक विवेकसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली दीपकसिंह यादव नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा गांजा पीनेवाले 05 व्यक्तियो को पकडकर उनके विरूद्ध धारा 27 एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर,गांजा लाने वाले स्थान का पता कर गालिब होटल के पीछे पत्ती बाजार में क्षिप्रा निवासी सिंकदर पिता श्रवणनाथ उम्र 42 साल निवासी सुनवानी रोड़ क्षिप्रा थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास से लाना बताया,जिस पर आरोपी सिंकदर से 850 ग्राम गांजा 8500/ रू का जप्त कर आरोपी सिकंदर के विरूद्ध अपराध कं.621/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई।
बताया गया कि आरोपी गांजा खरीदकर शहर में एवं आसपास लोगो को बेचता था। निरीक्षक दीपकसिंह यादव, उनि महेन्द्रसिह ठाकुर,सउनि राकेश तिवारी,सउनि परवेज खान,आर.मातादीन,वैभव मण्डलोई,मनीष देथलिया का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments