Homeदेवासकृपालु के बप्पा के 11 दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू भोजनशाला और...

कृपालु के बप्पा के 11 दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू भोजनशाला और भव्य पंडाल का विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, 14 सितंबर से होगा उत्सव का शुभारंभ

देवास। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेशोत्सव को लेकर संस्था कृपालु परिवार द्वारा तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई हैं। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला ‘कृपालु के बप्पा’ का 11 दिवसीय गणेशोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर से होगा। गणेशोत्सव के आयोजन को लेकर शुक्रवार को भोजनशाला तथा भगवान श्री गणेश के विराजमान होने वाले स्थान पर प्रस्तावित भव्य पंडाल का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। पूजन-अर्चन के दौरान भगवान श्री गणेश से उत्सव के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की प्रार्थना की गई।भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, वरिष्ठ भाजपा नेता भारतसिंह पटलावदा, जिला महामंत्री राजेश यादव, भाजपा नेता मनीष जैन, प्रदेश मंत्री संजय दायमा, भाजपा नेता जुगनू गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, जिला महामंत्री विजयसिंह पटलावदा, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिलराज सिंह सिकरवार, अतुल बागलीकर, श्रीकांत उपाध्याय, दिलीप मिश्रा, चेतन योगी, चंद्रपालसिंह सोलंकी, मनोज पवार, शशिकांत वर्मा, राहुल शर्मा, महेश वर्मा, प्रभात कल्याणे, भोलू जोशी, रवि संगते, दीपक चौधरी सहित विभिन्न गणमान्यजन एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतिदिन होगी संगीतमय आरती, लगेगा भव्य भंडारा:—-

गणेशोत्सव के 11 दिनों में प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की संगीतमय आरती आयोजित की जाएगी। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी के भव्य भंडारे का आयोजन होगा। आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित भव्य पंडाल में श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण का अनुभव मिलेगा।संस्था के संरक्षक एवं मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा संस्था संयोजक सुमेरसिंह दरबार ने शहरवासियों से गणेशोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृपालु के बप्पा के दरबार में पहुंचकर श्रद्धालु भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करें तथा भोजन प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ लें।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि ‘कृपालु के बप्पा’ का गणेशोत्सव देवास में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष श्रद्धा, सेवा और समर्पण के साथ किए जा रहे इस आयोजन की उन्होंने सराहना करते हुए संस्था के सदस्यों को साधुवाद दिया तथा सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं । संस्था द्वारा गणेशोत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को भगवान श्री गणेश की भक्ति, दर्शन एवं आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ना है। उक्त जानकारी संस्था के अखिलेश पवार ने दी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments