देवास । दिनांक 03.07.2024 को फरियादी अखिलेश विश्वकर्मा निवासी बाणगंगा इंदौर ने थाना नाहर दरवाजा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दोपहर 12.30 बजे अपनी मोटरसाइकिल बजाज एवैजर वाहन क्रमांक MP090X9617 से इंदौर से देवारा आ रहा था।
इंदौर-देवास बायपास स्थित लक्की ढाबा और HP पंप के बीच सडक किनारे खखड़े होकर फोन पर बात करते समय दो अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल से फरियादी के पास आए और पहले रास्ता पूछने के बहाने से बात की, तत्पश्चात मोटरसाईकिल पीछे बैठे बदमाश ने फावड़ा के हत्थे से उसके हेलगेट पर वार किया। विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसे धमकाया और उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल, लैपटॉप व कपनी से संबंधित दस्तावेजों वाला बैंग, दो GPS, डिवाइस कवच तथा पर्स लूटकर फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना नाहर दरवाजा पर अपराध क्रमांक 217/2024 धारा 309(6) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोट के द्वारा लूट की घटना में शामिल आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी कर लूटा गया सम्पूर्ण मथुका बरामद कर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर उक्त आरोपियो पर नगद ईनाम की भी उद्घोषणा की गई। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी नाहर दरवाजा निरीक्षक श्रीमती मंजु यादव के नेतृत्व में 02 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों के द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही फुटैज चेक किये गये, जिसमें आरोपियों के द्वारा लूट की घटना कारित कर भागना कैद हुआ। उक्त सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपियो की पहचान कर एवं विश्वसनीय मुख्यबिर तंत्र की सूचना पर से आरोपी अरूण कुशवाह को अहमदपुर थाना अहमदपुर जिला सीहोर एवं रंजित कुशवाह को ग्राम माहौली थाना सुनमा जिला भोपाल से मिरपतार कर आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मधुका बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीः-
01. अरूण कुशवाह पिता करण सिंह कुशवाह उम्र 23 साल निवासी अहमदपुर थाना अहमदपुर जिला सीहोर।
02. रंजित कुशवाह पिता चैन सिंह कुशवाह उम्र 22 साल निवासी ग्राम माहौली थाना गुनगा जिला भोपाल।
Chhatrapati Times News Portal