Homeदेवासदूध-पनीर से मावे तक ‘मिलावट’ की जांच, दो खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला...

दूध-पनीर से मावे तक ‘मिलावट’ की जांच, दो खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला प्रशासन का ताला


देवास। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देश पर खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और नमूना लेने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 6 सितंबर को संयुक्त दलों ने बागली और हाटपीपल्या क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान दूध, पनीर, मिल्क केक और मावे के नमूने लिए गए, वहीं नियमों का पालन नहीं करने पर दो प्रतिष्ठानों को सील किया गया।
नायब तहसीलदार बागली श्री रवि शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त दल ने दूध में मिलावट संबंधी शिकायत की जांच के लिए बागली स्थित राधे कृष्णा दूध डेयरी का निरीक्षण किया। यहां से दूध एवं पनीर के नमूने लिए गए। निरीक्षण के बाद नियमानुसार प्रतिष्ठान को सील करने की कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार तहसीलदार हाटपीपल्या के नेतृत्व में संयुक्त दल ने क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। श्री पटेल स्वीट्स एण्ड डेयरी से मिल्क केक, दूध एवं पनीर के नमूने लिए गए। वहीं राजस्थान स्वीट्स एण्ड नमकीन कारखाना, चन्द्रवाल कॉलोनी से मीठा मावा का नमूना लिया गया।
निरीक्षण के दौरान राजस्थान स्वीट्स एण्ड नमकीन कारखाना के पास वैध खाद्य लाइसेंस नहीं पाए जाने पर कारखाने को भी सील कर दिया गया। सभी लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments