देवास । जिले में अवैध शराब के सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए आबकारी और पुलिस महकमे ने एक साथ मिलकर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। सोनकच्छ के भौंरासा और बागली क्षेत्रों में रविवार को एक साथ हुई छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। इस संयुक्त घेराबंदी में टीम ने कुल 8 केस दर्ज कर करीब ₹3.60 लाख की अवैध मदिरा और लाहन जब्त किया है।3500 किलो महुआ लाहन नष्ट, बीयर और भट्टी की शराब भी बरामदआबकारी और पुलिस की इस कार्रवाई में केवल तैयार शराब ही नहीं, बल्कि भारी मात्रा में शराब बनाने का कच्चा माल भी पकड़ा गया है। टीम ने मौके से लगभग 3500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। इसके अलावा 89 लीटर हाथ भट्टी की शराब, 270 पाव देशी मदिरा और 24 नग बोल्ट बीयर भी जब्त की गई है।कड़े कानून के तहत केस दर्ज, ये अधिकारी रहे मुस्तैदअवैध शराब के इस खेल पर लगाम लगाने के लिए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। इसमें धारा 34(1)(क) के 07 मामले और धारा 34(2) का 01 गंभीर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।इस पूरी घेराबंदी को सफल बनाने में सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनाशे व नीलेश पवार, और भौंरासा थाना प्रभारी अनीता सिंह के नेतृत्व में एक बड़ी टीम तैनात थी। टीम में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेमयादव,गोकुल प्रसाद मेघवाल,रोहित मुकाती, योगेंद्र ठाकुर,अरविंद सोलंकी,दीपक धुरिया,राजाराम रैकवार सहित मुख्य आरक्षक,
आरक्षक और नगर सैनिकों का विशेष योगदान रहा।



