देवास। तृतीय विश्व मराठी सम्मेलन पुणे में 31 जनवरी से 02 फरवरी तक संपन्न हुआ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका उद्घाटन किया। उपमुख्यमंत्री द्वय अजीत पवार और एकनाथ शिंदे भी उपस्थित रहे। विश्व मराठी सम्मेलन में 8 अंतरराष्ट्रीय मराठी मंडल तथा 22 देशों के 300 प्रतिनिधि आये थे। सम्मेलन के अंतिम दिन बृहनमहाराष्ट्र मंडल सत्र में उत्तरी अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, टेक्सास सिंगापुर, और नई दिल्ली के मंडलों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया,जिसमें नई दिल्ली मंडल के प्रतिनिधि के रूप में प्रधान कार्यवाह दिलीप कुम्भोजकर, कार्यवाह दीपक कर्पे, उपाध्यक्ष शेखर अमीन और संपादक अश्विन खरे ने भी विचार व्यक्त किये। दीपक कर्पे ने मंडल के उद्देश्य, कार्य और विभिन्न उपक्रमों की जानकारी सभा को दी। सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष मिलिंद महाजन के अलावा महाराष्ट्र समाज देवास से सदाशिव जोशी, दिलीप बाक्रे, अनुराधा सुपेकर, संध्या कुलकर्णी, विलास बक्षी, भूषण अत्रे, रवि अयाचित् के अलावा देशभर से 500 से अधिक प्रतिनिधि सम्मेलन मे उपस्थित रहे। उक्त जानकारी समाज प्रवक्ता अतुल मद्धव ने दी।
