HomeUncategorizedगांव देहात के बलीराम सांवले ने मेडिकल साईंस को देहदान की घोषणा...

गांव देहात के बलीराम सांवले ने मेडिकल साईंस को देहदान की घोषणा की……


देशगांव । समीपस्थ ग्राम तोरनी जिला खंडवा निवासी सामाजिक संगठनों में अपना जीवन भर योगदान देते हुए अंतिम मरणोपरांत अपनी डेथबाडी मेडिकल साईंस को दान करने की घोषणा की गई।अजाक्स संगठन संभागीय महासचिव इंदौर संभाग के बी मंसारे ने बताया कि बलीराम सांवले ने विज्ञान वादी विचारों को आत्मसात कर कहा मेरे मरने के बाद मेरे देह को नहीं जलाया जाए ना दफनाया जाए बल्कि मेडिकल कॉलेज को दान कर रहा हूं जिससे मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्रा प्रयोग के लिए उपयोग करेंगे। उनके सुपुत्र अरूण कुमार सांवले एवं धीरज कुमार सांवले ने इस निर्णय का स्वागत किया हैं।तोरनी गांव अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं यहा देश के महामहिम राष्ट्रपति श्री अब्दुल कलाम जी आ चुकें हैं वर्षा जल संग्रहण के कार्यों का अवलोकन करते हुए गांव के लोगों के इस प्रयोग पर प्रशंसा की गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments