Homeदेवासपार्षद टोप्पो ने कार्य करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री को...

पार्षद टोप्पो ने कार्य करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री को सौंपा ज्ञापन

देवास। वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद अनुपम टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल चौराहे से बीएनपी गेट तक रोड के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। काम अत्यंत धीमी गति से हो रहा है तथा ब्लॉक और चूरी-गिट्टी सड़क के दोनों तरफ फैला कर कार्य किया जा रहा है। मुख्य मार्ग होने के कारण यह दुर्घटना होती रहती है। जिसे लेकर शिकायत पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री मनीष मरकाम को की गई। उन्होंने बताया की ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा तथा पुनः टेंडर निकाले जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments