HomeUncategorizedश्रीराम द्वारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी पर्व,सुबह से देर...

श्रीराम द्वारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी पर्व,सुबह से देर रात तक चलते रहे भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम


देवास । श्रीराम द्वारा देवास में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया 12:15 बजे से महिला मंडल द्वारा भजन प्रस्तुत किया गए, शाम 6:00 से 9:00 तक बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

रामद्वारा के महंत स्वामी जी श्री राम नारायण जी महाराज के द्वारा श्रीमद् भागवत गीता पर प्रवचन दिए गए, आपने बताया कि कृष्णा ने जो भी रास्ता दिखाया है अगर हम सब उसे पर चलेंगे तो जीवन में कष्ट नहीं आएंगे। इसके बाद भजन मंडी के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। रात 12:00 बजे भगवान का जन्म हुआ प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपूर्ण हुआ ।

इस अवसर पर संत राम सुमिरन राम जी बाल संत पुनीत राम जी ने भजन प्रस्तुति दी। जयेश यादव और ऋषिका पटेल को शानदार प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया भक्ति जनों ने धूमधाम से यह उत्सव मनाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments