
देवास । 4 अप्रैल को बसस्टैंड पर अभिषेक पिता दिनेश यादव पर चाकू से हमला किया गया था। जिसको लेकर यादव समाज एवं अन्य संगठन के लोग बड़ी संख्या में सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। जानकारी के अनुसार अभिषेक पर मनन परिहार,मनीष भालसे,अकील पठान,गोपाल नामदेव अन्य ने चाकू से हमला किया था। मामले को लेकर तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं वही एक मनन फरार है। जिसकी गिरफ्तारी व मुख्य साजिशकर्ता की पहचान को लेकर ज्ञापन दिया गया है। पूर्व पार्षद अर्जुन यादव,पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि जो आरोपी है उन्होंने किसी के इशारे पर हमला किया है इसको लेकर हमारी मांग है कि उसका भी नाम सामने आए और उसे पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वही सीएसपी ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन में क्षेत्रीय पार्षद रामदयाल यादव,हीरालाल यादव, मुन्नालाल यादव,उदयभानु यादव,नत्थूलाल यादव,महेश यादव, जगदीश यादव सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।
Chhatrapati Times News Portal