
देवास। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मल्हार स्मृति पार्क में रविवार रात लगभग 9 बजे के दरम्यान एक चिंताजनक घटना हुई। कुछ जिहादी सोंच रखने वाले असामाजिक तत्व विधर्मियों ने पार्क में घूमने जाने के समय भी अपने पास चेन चाकू रखकर लड़कियों से छ़ेडखानी करते देखे गए। बताया गया कि जब कुछ युवकों ने पार्क में खेल रहे बच्चों और बच्चियों के साथ पहले तो छेड़छाड़ की, और फिर विरोध करने पर हमला कर दिया। घटना में एक 15 वर्षीय बालक चाकू लगने से घायल हो गया,जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) पुनीद गेहलोद के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए CSP विशेष अग्रवाल और थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पार्क और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की। इसके आधार पर रात में दबिश देकर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।घटना में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (सामूहिक अपराध), 109 (उकसावे में सहभागिता), 115(2) (हत्या के प्रयास की साजिश), 118(2) (अश्लील आचरण), 351(3) (गंभीर हमला), 190, 191(2), और 191(3) के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया है। वहीं, घटना को लेकर सत्तापक्ष नेता मनीष सेन और हिन्दू संगठनों ने थाने पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की। फिलहाल, पुलिस अधीक्षक स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं और आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
Chhatrapati Times News Portal