कन्नौद (दीपक धूत)। अजाक्स तहसील अध्यक्ष नंदलाल हरियाले द्वारा एक प्रेसनोट मे बताया गया कि रामेश्वर कलम उपस्वास्थ्य केंद्र सुंद्रेल जिला देवास, वर्तमान में उप स्वास्थ्य केंद्र बावड़ीखेड़ा को तत्काल प्रभाव से अपने मूल पदस्थापन स्थल उपस्वास्थ्य केंद्र सुंद्रेल में पदीय दायित्वों के निर्वहन हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला देवास के आदेश क्रमांक/ स्थापना 2025/ 13018 दिनांक 24 अप्रैल 2025 को किया गया था,परंतु आज दिनांक 19/05/2025 अर्थात 25 दिन हो गए हैं आज दिनांक तक कार्यालय ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कन्नौद द्वारा जिला देवास मध्यप्रदेश के आदेश का पालन नहीं किया गया यह बहुत ही चिंतन का विषय है। इस हेतु रामेश्वर कलम को कार्यमुक्त कराने हेतु मध्यप्रदेश अजाक्स जिला देवास जिलाध्यक्ष आरआर हरियाले तहसील अध्यक्ष कन्नौद नंदलाल हरियाले,जिला उपाध्यक्ष चंपालाल काजले,जिला प्रवक्ता जयनारायण पेठारी, रामेश्वर कलम धूमसिंह बघेल,कालूसिंह मंडलोई आदि अजाक्स के पदाधिकारी धरने पर बैठे हुए है। जब तक हमारे साथी कर्मचारियों का कार्य मुक्त पत्र नहीं बनता है और उन्हें नवीन संस्था में ज्वाइन नहीं देते हैं तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे कृपया सहयोग करने का कष्ट करें।
Chhatrapati Times News Portal