Homeदेवासइंदौर से देवास लाई जा रही 22 पेटी अवैध शराब पकड़ी स्विफ्ट...

इंदौर से देवास लाई जा रही 22 पेटी अवैध शराब पकड़ी स्विफ्ट कार से 198 बल्क लीटर देशी-विदेशी मदिरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार


देवास। अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण,परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग देवास द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 14 सितंबर 2026 को आबकारी विभाग की टीम ने खारी बावड़ी, अखाड़ा रोड मालीपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से बड़ी मात्रा में देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की। मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के पालन में कलेक्टर देवास ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कंट्रोल रूम प्रभारी निलेश पंवार के नेतृत्व में टीम ने अलसुबह मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर खारी बावड़ी, अखाड़ा रोड,मालीपुरा में घेराबंदी की। इस दौरान स्विफ्ट कार क्रमांक MP 09 MC 3680 को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। वाहन की डिक्की एवं मध्य हिस्से से 20 पेटी देशी मदिरा प्लेन तथा 02 पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की, कुल 198 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। आबकारी विभाग के अनुसार, वाहन में सवार रोहित जाधव एवं अर्पित चौहान,दोनों निवासी देवास,उक्त मदिरा को इंदौर से अवैध रूप से संग्रहित कर देवास ला रहे थे। प्रथम दृष्टया जब्त मदिरा इंदौर जिले की सप्लाई वाली प्रतीत हो रही है। इसकी विस्तृत जांच आबकारी विभाग द्वारा की जा रही है। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त मदिरा एवं वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3 लाख 93 हजार रुपये बताया गया है।
कार्रवाई में ये रहे शामिल:—
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, राजाराम रायकवार एवं दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक निहाल खत्री एवं निकिता परमार तथा सैनिक अनिल चौहान शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments